चम्पावत, जुलाई 23 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में एसएसबी पंचम वाहिनी परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारियों ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यवाहक कमांडेंट शिव राम ने बताया कि परिसर में विभिन्न प्रजातियों के सौ पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए सभी को पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना होगा। यहां उप कमांडेंट सुदेश कुमार, सहायक कमांडेंट नवीन कुमार व के. अजित सूर्यकांत, एसआई हुकुम चंद समेत तमाम बल कार्मिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...