एसएसबी में कस्टम एक्ट सेमिनार का आयोजन
बगहा, सितम्बर 28 -- नरकटियागंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसएसबी की 44 वीं बटालियन मुख्यालय में सोमवार को एक दिवसीय कस्टम एक्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में 44 वीं बटालियन समेत 21 वीं,47 वीं,65 वीं बटालियन की सभी सीमा चौकियों से अधीनस्थ अधिकारीगण एवं बलकार्मिकों ने भाग लिया। कार्यशाला में सीमा पर आने जाने वाले सामानों को पकड़ने एवं उनकी जांच करने के संबंध में कस्टम सुपरिटेंडेंट संजीव कुमार वर्मा व संजय कुमार गुप्ता ने विस्तार से जानकारी दी।कार्यशाला में डिप्टी कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार समेत सैकड़ों जवानों की भागीदारी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.