बगहा, अप्रैल 8 -- नरकटियागंज। एसएसबी की 44 वीं बटालियन द्वारा मुख्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यवाहक कमांडेंट गोविंद कुमार ठाकुर की देखरेख में आयोजित शिविर में डॉ अनामिका (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ अंशु अंकित (सर्जन) द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया गया। मौके पर 44 वाहिनी संदिक्षा उपाध्यक्ष स्नेहा रानी एवं सभी संदिक्षा सदस्याएं तथा वाहिनी में उपस्थित सभी महिला कार्मिकों ने भाग लिया। मौके पर स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सही खान-पान, व्यायाम और स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...