चम्पावत, जून 10 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत एसएसबी परिसर में तीन दिनी क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में 55 वी वाहिनी पिथौरागढ़ ने पांचवी बटालियन को हराया। प्रतियोगिता में तीन टीम ने हिस्सा लिया। बुधवार को एसएसबी परिसर में प्रतियोगिता का फाइनल पांचवी बटालियन चम्पावत और 55 वीं वाहिनी पिथौरागढ़ के बीच मैच खेला गया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। पिथौरागढ़ ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 166 रन बनाए। रोहित कटारिया ने अर्धशतक बनाया। जवाब में पंचम वाहिनी चम्पावत की टीम 15 ओवर में 121 रन ही बना सकी। कमांडेंट ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। यह भी पढ़ें- एसएसबी पिथौरागढ़ ने जीता क्रिकेट मैच यहां कमांडेंट चिकित्सा डॉ. विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट करन चौहान, सुदेश कुमार, नवनीत कुमा...