रुद्रपुर, अगस्त 12 -- सितारगंज। 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया है। कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। बुधवार को मुख्यालय परिसर में तीज महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें तीज संदीक्षा सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संदीक्षा अध्यक्षा प्रमोद कंवर ने किया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप तीज पर्व मनाया। कार्यक्रम में गीत-संगीत, मेहंदी और नृत्य प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। तीज महोत्सव के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को ब...