मधुबनी, अगस्त 6 -- जयनगर। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी के जवानो ने एक संदिग्ध बाइक सवार को पकड़ा। जिसके पास से 8 ग्राम ब्राउन शुगर, एक आई-फोन बरामद किया। गिरफ्तार दोनो नेपाली नागरिकों को जयनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई 'एफ' समवाय, बाह्य सीमा चौकी बेतौन्हा व पुलिस ने संयुक्त रूप से किया।बरामद संदिग्ध मादक पदार्थ की मौके पर ड्रग डिटेक्शन किट से जांच की गई तथा डॉग स्क्वाड द्वारा भी पुष्टि की गई। इसके बाद विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जब्ती एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही पूरी की गई। गिरफ्तार आरोपित सिरहा जिले का निवासी बताया गया है। जो प्रारंभिक पूछताछ में बरामद संदिग्ध ब्राउन शुगर भारत के जोगिया गांव से किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर नेपाल ले जाई जा रहा था। मामले में तस्करी नेटवर्क एवं अन्य संबंधित...