एसएसबी ने 50 युवतियों के लिए शुरू किया 21 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण
किशनगंज, सितम्बर 8 -- दिघलबैंक। 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सोमवार को वाइब्रेंट विलेज पांचगाछी के मालटोली गांव में युवतियों के लिए 21 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट पवन कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल युवतियों को संबोधित करते हुए कहा कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न जनहितकारी एवं कौशल विकास कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।उन्होंने यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.