एसएसबी ने स्कूल में दी देशभक्ति की सीख
लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- वंदे मातरम के गौरवमयी 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 39 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी सुमेरनगर ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। मंगलवार को बल के जवानों ने अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुमेरनगर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ मिलकर विभिन्न प्रेरणादायक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। कार्यक्रम की शुरुआत सीमा चौकी सुमेरनगर के बल कार्मिकों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकगणों द्वारा वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुई। पूरा स्कूल परिसर देशभक्ति के सुरों से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर बल के अधिकारियों और जवानों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय गीत के ऐतिहासिक महत्व से रूबरू कराया। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम अभियान के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.