अररिया, मई 25 -- बथनाहा, एक संवाददाता एसएसबी 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा की सीमा चौकी पथरदेवा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत सोमवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनापुर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे से 9:20 बजे तक चला। इस दौरान एसएसबी जवानों ने विद्यालय के अध्यापकों एवं छात्राओं के साथ मिलकर विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाभ्यास में एसएसबी की ओर से एक अधीनस्थ अधिकारी सहित छह जवान उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय की ओर से चार शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं 50 छात्राएं शामिल हुई। योगाभ्यास में करीब पांच दर्जन लोगों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...