किशनगंज, मई 20 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर चलाए जा रहे 100 दिवसीय योग जागरूकता अभियान के तहत भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा लगातार विभिन्न विद्यालयों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को बी कंपनी दिघलबैंक एवं सी कंपनी पलसा के जवानों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र के विद्यालयों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक किया। बी कंपनी दिघलबैंक के सहायक कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा के नेतृत्व में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हरूवाडांगा में योग शिविर का आयोजन किया गया। वहीं सी कंपनी पलसा की ओर से उपनिरीक्षक ए. मांगी सिंह की अगुवाई में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिलमडांगी में छात्र-छात्राओं के साथ योगाभ्यास कराया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के...