रांची, अक्टूबर 1 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) अनगड़ा के कमांडेंट शाश्वत कुमार के दिशा-निर्देश पर गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक दिन, एक घंटा, एक साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनगड़ा परिसर में सफाई की गई। वाहिनी मुख्यालय के अधिकारियों और कार्मिकों ने सीएचसी परिसर के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी साफ-सफाई की। पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना तथा आम लोगों को स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। यह भी पढ़ें- सुपौल : विशेष अभियान के तहत एसएसबी ने चलाया स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ ने धुर्वा डैम पर एक घंटे स्वच्छता अभियान चलाया यह भी पढ़ें- Be...