पीलीभीत, मार्च 7 -- कलीनगर। तहसील क्षेत्र के गांव रमनगरा में एसएसबी की ओर से पशु स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान पशुओं की जांच कर और निःशुल्क दवाएं दी गईं। शिविर में लगभग 75 गाय-भैंस, तीन बकरियां, बिल्लियाँ और 35 पोल्ट्री पक्षियों का इलाज हुआ। अधिकारियों ने पशुपालकों को नियमित टीकाकरण और बीमारी की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। शिविर में कमांडेंट गुरविंदरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, लोकेश कुमार और योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.