भागलपुर, जुलाई 28 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ठाकुरगंज की ओर से मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीमावर्ती ग्रामीणों, बलकर्मियों, संदीक्षा परिवारों तथा स्थानीय लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क चश्मों का भी वितरण किया गया। कार्यवाहक कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का संचालन सहायक कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. अश्वनी कुमार झा एवं वाहिनी की चिकित्सकीय टीम ने किया। शिविर में सिलीगुड़ी के ग्रेटर लाइंस आई अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित धारा एवं उनकी टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों से लोगों की आंखों की जांच की। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प...