लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- 39 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट रविन्द्र कुमार राजेश्वरी के निर्देश पर सशस्त्र सीमा बल मिर्चिया की टीम के ने ए-समवाय मिर्चिया के कार्यक्षेत्र के सीमावर्ती गांव रानीनगर में युवक एवं युवतियों को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे शारीरिक, लिखित एवं चिकित्सा परीक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कमांडेंट ने युवाओं का उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन किया कमांडेंट राजेश्वरी ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से आपको अर्धसैनिक बलों में भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिलेगी और भविष्य में आपको इसका लाभ मिलेगा। ग्राम रानी नगर कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र पर सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर शिवा, चांदनी , अवजीत यादव, सोनम सहित दर्जनों युवक व युवतियां मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...