लखीमपुरखीरी, सितम्बर 18 -- 39 वीं वाहिनी एसएसबी कीतरपुर ने नेपाल सुरक्षा कर्मियों के साथ बार्डर क्षेत्र में संयुक्त गश्त किया। इस दौरान जवानों ने सीमा के पिलरों का निरीक्षण भी किया। कमांडेंट रविन्द्र कुमार राजेश्वरी के दिशा निर्देश पर 39 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पलिया की सीमा चौकी कीरतपुर द्वारा एपीएफ नेपाल की 35 वीं वाहिनी के जवानों साथ सीमा क्षेत्र में संयुक्त गश्त किया। संयुक्त गश्त के दौरान सीमा स्तंभों की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया गया। सीमा पर होने वाले आवागमन की निगरानी की गई। इसके साथ ही सीमा क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। बताया गया कि इस प्रकार की संयुक्त गश्त से दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों के मध्य आपसी समन्वय, सहयोग एवं विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.