लखीमपुरखीरी, जून 30 -- एसएसबी 70वीं वाहिनी ने सीमावर्ती क्षेत्र के सुदूर गांव अम्बा में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन मुख्य रूप से डॉ. दिनेश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी चिकित्सा द्वारा किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा के सुदूरवर्ती और पिछड़े इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद ग्रामीणों को उनके घर के पास ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराना रहा। शिविर में ग्राम अम्बा और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों से ग्रामीणों का आना शुरू हो गया। डॉ. दिनेश कुमार और उनकी अनुभवी चिकित्सा टीम ने शिविर में आए मरीजों जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों की सुविधा के लिए ब्लड प्रेशर, शुगर व अन्य प्रारंभिक जांचें मौके पर ही की गईं। बदलते मौसम के कारण होने वाले मौसमी बुखार, ...