सीतामढ़ी, अगस्त 14 -- सीतामढ़ी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार 'हर घर तिरंगा' अभियान-2026 एवं 'वंदे मातरम्' अभियान के तृतीय चरण के तहत 51वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीतामढ़ी-द्वितीय द्वारा विभिन्न राष्ट्रभक्ति एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सीमांत मुख्यालय पटना के उप महानिरीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस (भा.पु.से.) तथा 51वीं वाहिनी के कमांडेंट संजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में 'हर घर तिरंगा मोटरसाइकिल रैली' निकाली गई। दोनों अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए। मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से आम लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रभक्ति तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- 'हर घर तिरंगा' अभ...