लखीमपुरखीरी, अगस्त 10 -- लखीमपुर। एसएसबी तृतीय वाहिनी ने कमांडेंट प्रमोद देवरानी के मार्ग दर्शन में एसएसबी जवानों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली। इस आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जागरूक करना और तिरंगे की गरिमा का सम्मान करना रहा। तृतीय वाहिनी एसएबी मुख्यालय से रैली की शुरुआत हुई और बाजार तक रैली निकाली गई। वाहिनी के वरिष्ठ अधिकारी व जवानों ने उत्साह और जोश के साथ साइकिल रैली में भाग लिया। उप कमांडेंट विरेन्द्र सिंह, सहायक कमांडेंट संचार पदम सिंह मीना सहित अधीनस्थ अधिकारी व जवानों ने इस रैली में भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। यह आयोजन न केवल स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को बढ़ाने का माध्यम था, बल्कि देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने, एकता और अखंडता का संदेश फैलाने का भी प्रयास था। यह भी पढ़ें- देशभक्ति की धुनों...