लखीमपुरखीरी, अगस्त 14 -- लखीमपुर, संवाददाता। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर स्कूली बच्चों, शिक्षकों व स्थानीय नागरिकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे अधिकारियों, जवानों, शिक्षकों और नागरिकों के इस अनुशासित पैदल मार्च से पूरा महेवागंज व सीमावर्ती क्षेत्र भारत माता की जय और वन्देमातरम के जयघोषों से लगातार गुंजायमान होता रहा। पैदल मार्च के माध्यम से आम नागरिकों, विद्यार्थियों व शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व शैक्षणिक संस्थानों में पूर्ण सम्मान और नियमों के साथ तिरंगा फहराने व वन्देमातरम के प्रति सम्मान के लिए प्रेर...