महाराजगंज, मार्च 29 -- ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में ड्यूटी के साथ मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण पेश करते हुए एसएसबी जवानों ने सड़क हादसे में घायल चार लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। शुक्रवार देर शाम नदी-02 ओपी पोस्ट पर तैनात बलकर्मी ने सूचना दी कि पोस्ट से लगभग 100 मीटर आगे एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया है।हादसे में चार लोग घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े थे और मौके पर तत्काल मदद के लिए कोई मौजूद नहीं था। इस सूचना पर समवाय प्रभारी ठूठीबारी सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने तेजी दिखाते हुए उप निरीक्षक सामान्य अजित तालुकदार के साथ सरकारी वाहन से मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।मौके पर पहुंचने पर पता चला कि सामने अचानक आई बाइक को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.