एसएसबी ने टप्पू में लगाया मेडिकल व पशु चिकित्सा शिविर
किशनगंज, जुलाई 7 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता वाइब्रेंट विलेज टप्पू स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को एसएसबी 12वीं वाहिनी किशनगंज की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क मेडिकल ओपीडी एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों तथा उनके पशुधन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. अनिल कुमार काबरा के मार्गदर्शन में मेडिकल ओपीडी संचालित की गई, जबकि सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा) रॉबिन तिवारी के नेतृत्व में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया और जरूरतमंदो को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: एसएसबी ने टप्पू में लगाया मेडिकल व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.