किशनगंज, मार्च 13 -- दिघलबैंक। भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की ओर से शुक्रवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती किसानों के लिए स्प्रे मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एसएसबी 12वीं वाहिनी के सी कंपनी कंचनबाड़ी और सिंघीमारी के कार्यक्षेत्र के जीवंत(वाइब्रेंट) गांवों के किसानों के लिए आयोजित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट बरजीत सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों को कृषि कार्यों में सहयोग देना तथा उन्हें आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग के लिए प्रेरित करना था।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने किसानों के बीच स्प्रे मशीन का वितरण किया।अधिकारियों ने बताया कि इन मशीनों की मदद से किसान फसलों में कीट नियंत्रण, दवा छिड़काव और फसल की बेहतर देखभाल कर सकेंगे, जिससे उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.