लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- बुधवार को 39 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी की उपस्थिति में अंतर-क्षेत्रीय क्रॉस-कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ किया गया । दस किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता बल कार्मिकों की शारीरिक दक्षता, सहनशक्ति, मानसिक दृढ़ता तथा टीम भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न वाहिनियों एवं क्षेत्रक मुख्यालयों के कार्मिकों ने सक्रिय भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस 10 किलोमीटर. क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में मुख्यालय पीलीभीत, मुख्यालय अल्मोड़ा, 39 वीं वाहिनी, 49 वीं वाहिनी, 57 वीं वाहिनी, 5 वीं वाहिनी एवं 55 वीं वाहिनी के कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट शारीरिक क्षमता, अनुशासन, सहनशक्ति एवं ...