महाराजगंज, मार्च 29 -- निचलौल। एसएसबी के 22 वीं वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देश में राहत एवं बचाव दल पथलहवा द्वारा निचलौल थानाक्षेत्र के बॉर्डर से लगे गांव कनमिसवा में शनिवार को कम्यूनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया।इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न आपदा परिस्थितियों से निपटने के उपायों की जानकारी दी गई। दल के सदस्यों ने विशेष रूप से बाढ़ एवं अग्नि दुर्घटना के दौरान अपनाए जाने वाले बचाव के तरीकों को विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही प्रतिभागियों को इमरजेंसी एवं नाम इमरजेंसी मूव के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सही निर्णय लेकर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सके। सहायक कमांडेंट हरसुखलाल रूपा भाई ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 35 पुरुषों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौ...