एसएसबी ने आठ लाख रुपये के साथ नेपाली नागरिक को पकड़ा
भागलपुर, जून 30 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं वाहिनी ने मंगलवार को नियमित जांच अभियान के दौरान एक नेपाली नागरिक को आठ लाख रुपये की भारतीय मुद्रा के साथ पकड़ लिया। बरामद नकदी को जब्त कर मामले को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पानीटंकी कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है। एसएसबी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे पानीटंकी स्थित बीआईटी न्यू ब्रिज पर नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान भारत से नेपाल की ओर सार्वजनिक वाहन से जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसके सामान की तलाशी ली गई। स्कैनिंग और जांच के दौरान उसके बैग में 500 रुपये के नोटों की कुल 1600 गड्डियां मिलीं, जिनकी कुल कीमत आठ लाख रुपये है। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.