रांची, अगस्त 14 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अनगड़ा द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व कमाडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार ने किया। वाहिनी के अधिकारियों एवं बलकर्मियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर पूरे उत्साह, उमंग के साथ देशभक्ति नारे लगाते हुए गोंदलीपोखर होते हुए उषा मार्टिन विवि तक गई। कमाडेंट शाश्वत कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल हमारी राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान की भावना का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर घर तिरंगा अभियान जगाता है ...