गिरडीह, सितम्बर 28 -- बगोदर, प्रतिनिधि। सशस्त्र सीमा बल के जवान रहे धर्मेंद्र कुमार शर्मा की स्मृति में सीएपीएफ वारियर्स ग्रुप गिरिडीह की ओर से उनके पैतृक गांव बगोदर के अलगडीहा में श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए देश के प्रति उनके समर्पण को याद किया। बताया गया कि धर्मेंद्र कुमार गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलगडीहा गांव के निवासी थे। वर्ष 2013 में एसएसबी में पुलिस जवान के रूप में उनकी नियुक्ति हुई थी। निधन से कुछ माह पूर्व तक वे मोतिहारी में नियुक्त थे। गंभीर बीमारी से जूझ रहे जवान धर्मेंद्र कुमार कि इलाज के दौरान पिछले साल निधन हो गया था। पहले हरियाणा में उनका इलाज चला था। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें रांची के एक अस्पताल में...