हापुड़, मार्च 23 -- एसएसबी जवान राजीव गिरी (35) का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान लीवर सोरायसिस से निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर रविवार शाम उनके पैतृक गांव फरीदपुर गोसाई पहुंचा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि गांव निवासी राजीव गिरी, जो 25वीं बटालियन पैरामिलिट्री एसएसबी में हवलदार के पद पर तैनात थे, पिछले दो माह से गुरुग्राम में स्थित मेदांता अस्पताल में लीवर सोरायसिस का इलाज करा रहे थे। शनिवार रात उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। राजीव गिरी अपने पीछे पत्नी नीलम, तीन भाई, एक बहन, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।रविवार शाम जवान का पार्थिव शरीर गांव फरीदपुर गोसाई पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों, परिजनों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भावुक माहौल में शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार 22 मार्च क...