बलिया, मार्च 5 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्रामसभा सवापार (हुडहरा) निवासी सीमा सुरक्षा बल में सूबेदार के पद पर तैनात 55 वर्षीय अनिल सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचा, पूरा गांव शोक में डूब गया। परिजनों के करुण-क्रंदन और ग्रामीणों की नम आंखों ने वातावरण को भावुक कर दिया। अनिल सिंह लंबे समय से अस्वस्थ थे। दिल्ली स्थित सेना अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।गुरुवार को सेना के जवानों की टुकड़ी पार्थिव शरीर के साथ गांव पहुंची। जवानों ने उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार तुर्तीपार स्थित सरयू नदी के तट पर हुआ। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से पूरा घाट गूंज उठा। स्व. अनिल सिंह के तीन पुत्र और एक पुत्री है। क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने पार्थिव...