पीलीभीत, दिसम्बर 21 -- क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल में विश्व ध्यान दिवस (वर्ल्ड मैडिटेशन डे) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनिल कुमार शर्मा, उप-महानिरीक्षक मौजूद रहे। इस अवसर पर अधिकारीगणों एवं कार्मिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के भाग-दौड़ भरे जीवन में मानसिक शांति, एकाग्रता एवं संतुलन बनाए रखने के लिए ध्यान (मैडिटेशन) अत्यंत आवश्यक है। ध्यान के माध्यम से हम अपनी आंतरिक शक्ति को पहचान सकते हैं। अपने मन और जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान कर सकते हैं। इस दौरान डॉ. गुरविंदर सिंह कमांडेंट, के. रमना राजू उप-कमांडेंट, श्री रितेश कुमार श्रीवास्तव उप-कमांडेंट, जोध सिंह सहायक कमांडेंट, सुरेश पाल सहायक कमांडेंट सहित अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.