महाराजगंज, मार्च 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सशस्त्र सीमा बल की 22 वीं वाहिनी महराजगंज की समवाय पथलहवा के राहत व बचाव दल ने बॉर्डर सटे गांव भेड़िहारी में दैवीय आपदा से बचाव के लिए सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न आपदाओं से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।सहायक कमांडेंट हरसुख लाल रूपा भाई ने बताया कि बॉर्डर से लगे गांव भेड़िहारी में पथलहवा समवाय के कार्मिकों द्वारा बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित रहने के उपाय भूकंप के दौरान आपातकालीन गतिविधियों तथा आग लगने की स्थिति में बचाव के बारे में जानकारी दिलाई गई। साथ ही आपदा के समय अपनाए जाने वाले उपाय के बारे में बताया गया। इसी के साथ कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर उप निरीक्षक बुद्धि प्रकाश, सहायक उप निरीक्षक अरुण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.