सिद्धार्थ, अप्रैल 27 -- जोगिया। एसएसबी जवानों ने वाहिनी मुख्यालय के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को वाहिनी के एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। महराजगंज जिले के बृजमनगंज निवासी रविंद्र बाइक से अपने घर जा रहे थे। अभी वह एसएसबी 43वीं वाहिनी मुख्यालय के पास पहुंचे थे कि बाइक से गिरकर घायल हो गए। एसएसबी जवानों ने उन्हें अपने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत बेहतर है। यह भी पढ़ें- स्कूटी पलटने से होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होने आईं दो अभ्यर्थी घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...