एसएसबी जवानों को मिला योग-ध्यान का प्रशिक्षण
रांची, सितम्बर 7 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल परिसर में सोमवार से छह दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम शुरू हुआ। कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार के निर्देश पर आयोजित शिविर का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में तैनात जवानों को मानसिक तनाव से राहत दिलाना, कार्यक्षमता बढ़ाना और सकारात्मक सोच विकसित करना है। बेंगलुरु के व्यक्ति विकास संस्थान से आए मुख्य योग प्रशिक्षक मानस पल्स और दो सहायक प्रशिक्षक करीब 120 कार्मिकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। शिविर में जवानों को योग, प्राणायाम, ध्यान, सुदर्शन क्रिया और तनावमुक्त जीवन जीने के व्यावहारिक उपाय बताए जा रहे हैं। कमांडेंट शाश्वत कुमार ने कहा कि एसएसबी जवान कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कर्तव्य निभाते हैं, इसलिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी जरूरी है। प्रशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.