एसएसबी जवानों को पढ़ाया अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण का पाठ
अररिया, जुलाई 10 -- बथनाहा, एक संवाददाता। सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पटना के उप महानिरीक्षक के. रंजीत दो दिवसीय भ्रमण पर शुक्रवार को 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा पहुंचे। वाहिनी मुख्यालय पहुंचने पर द्वितीय कमान अधिकारी (कमान अधिकारी) नितिन कुमार गुप्ता ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उप महानिरीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दौरे के दौरान उप महानिरीक्षक ने अधिकारियों एवं जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट आचरण बनाए रखते हुए सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने फुलकाहा सीमा चौकी का निरीक्षण किया तथा वहीं रात्रि विश्राम किया। भ्रमण के दौरान उप महानिरीक्षक जवानों के साथ आयोजित बड़े खाने में भी शामिल हुए और उनके साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.