लखीमपुरखीरी, मई 25 -- पलियाकलां। 39 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पलिया में रेड क्रॉस सोसाइटी ने बल कार्मिकों के लिए प्राथमिक उपचार व सीपीआर विषय पर विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बल कार्मिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में घायल अथवा अचेत व्यक्तियों को त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। रेड क्रॉस सचिव आरती श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों नें विभिन्न प्रकार की आपातकालीन परिस्थितियों जैसे अचानक हृदय गति रुकना, बेहोशी, अत्यधिक रक्तस्राव, सांस लेने में कठिनाई, जलना, चोट लगना एवं दुर्घटना की स्थिति में दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- एसएसबी जवानों को प्राथमिक चिकित्सा व सीपीआर की मिली ट्रेनिंग इसके स...