पिथौरागढ़, मार्च 13 -- पिथौरागढ़। डीडीहाट पुलिस ने एसएसबी 11वीं बटालियन परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस ने एसएसबी के अधिकारियों व कर्मचारियों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताएं। साथ ही पुलिस ने जवानों से अनजान लिंक, ओटीपी व अपनी बैंकिंग जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी। पुलिस ने किसी भी प्रकार की साइबर अपराध की गतिविधी होने पर उसकी जानकारी तुरन्त साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर देने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...