एसएसबी जवानों की कलाई पर सजी राखी, बहनों ने मांगी दीर्घायु की कामना
अररिया, अगस्त 29 -- बथनाहा, एक संवाददाता। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय बथनाहा में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, फारबिसगंज की बहनों ने शामिल होकर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। द्वितीय कमान अधिकारी (कमान अधिकारी) नितिन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में जवानों ने भी बहनों को सदैव सुरक्षा एवं सम्मान का वचन दिया। घर-परिवार से दूर रहकर देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए यह आयोजन भावुक कर देने वाला रहा। यह भी पढ़ें- बहनों ने एसएसबी जवानों को बांधी राखी इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी प्रवीण कुमार, उप-कमांडेंट रविकां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.