रांची, सितम्बर 1 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। 26वीं बटालियन, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अनगड़ा मुख्यालय में सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। रिम्स स्थित ब्लड बैंक द्वारा शिविर लगाया गया। इसमें 33 जवानों ने रक्तदान किया। डॉ कविता और डॉ उमेश ने रक्तदान संग्रह किया। कार्यक्रम का उद्घाटन कमांडेंट राजीव भट्ट ने किया। उन्होंने जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने और समाज में रक्तदान के महत्व के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया है। सभी मनुष्य को एक साल में जरूर रक्तदान करना चाहिए। एक रक्तदाता तीन लोगों की जान बचा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...