सिद्धार्थ, फरवरी 25 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। सीमा चौकी कोटिया क्षेत्र के वाइब्रेंट गांव अडवाडीह में आयोजित शिविर 122 लोगों का इलात कर जरूरी परामर्श व दवाएं दी गईं। शिविर में सीमाई क्षेत्र के अडवाडीह, धंधरा, धंधरी और गुजरौलिया गांव के 62 पुरुष, 41 महिला और 19 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की गई। इस दौरान डॉ. ओमप्रकाश यादव ने ग्रामीणों को स्वच्छता, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में 43वीं वाहिनी सीमा चौकी कोटिया के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीणा, आशुतोष कुमार, शिवशंकर उपाध्याय, अब्दुल राशिद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...