पूर्णिया, मार्च 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।एसएसबी के क्षेत्रक मुख्यालय में नव पदस्थापित डीआईजी मधुकर अमिताभ ने योगदान दिया है। उन्होंने अपने पूर्ववर्ती पदाधिकारी राजेश टिक्कू से पदभार ग्रहण किया। इससे पहले क्षेत्रक मुख्यालय के कमाडेंट प्रशासन जर्नादन मिश्र ने नवपदस्थापित डीआईजी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इसके पश्चात उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। पदभार ग्रहण के पश्चात के बाद नव पदस्थापित डीआईजी ने अधिकारीगण से परिचय प्राप्त कर क्षेत्रक मुख्यालय के सभी शाखाओं व कैंप एरिया का भ्रमण किया। उन्होंने अधीनस्थों को कुछ विन्दुओं पर दिशा-निर्देश दिया। साथ ही ईमानदारी व पूर्ण निष्ठा से कार्य करने के लिए सभी उपस्थित बलकर्मियों का उत्साहवर्द्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...