रांची, जुलाई 1 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। 26वीं वाहिनी एसएसबी अनगड़ा रांची के कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार के नेतृत्व में दो दिवसीय अंतर क्षेत्रक लॉन टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ जेएसएसपीएस स्टेडियम खेलगांव में किया गया। प्रतियोगिता में सीमांत मुख्यालय पटना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रक मुख्यालय गया, पूर्णिया, बेतिया, पटना और मुजफ्फरपुर के साथ 26वीं वाहिनी रांची, 32वीं वाहिनी लातेहार, 29वीं वाहिनी गया और 21वीं तथा 65वीं वाहिनी बगहा के खिलाड़ी शामिल हुए। उद्घाटन मुख्य अतिथि सीमांत मुख्यालय पूर्णिया के उपमहानिरीक्षक मधुकर अमिताभ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक सुदृढ़ता के साथ आपसी समन्वय, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना को मजबूत करता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: बीएसएफ 132वीं बटालियन द्वारा जिला...