एसएसबी की पांच वाहिनी के बीच खो-खो प्रतियोगिताएं शुरू
लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- लखीमपुर। एसएसबी की पांच बटालियन के खो-खो खिलाड़ियों के बीच तीन दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत मंगलवार को धूमधाम से हुई। 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की मेजबानी में आयोजित इस प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं। तीन दिवसीय अंतर वाहिनी व अंतर क्षेत्रक खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि तृतीय वाहिनी के कमांडेंट प्रमोद देवरानी ने 70वीं वाहिनी कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के साथ दीप जलाकर व रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में थर्ड बटालियन, 42वीं, 59वीं, 62वीं और 70वीं वाहिनी के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उत्साहपूर्ण माहौल में प्रतियोगिता का पहला मुकाबला महिला वर्ग में 70वीं वाहिनी और तृतीय वाहिनी के बीच हुआ। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: खेल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.