महाराजगंज, जून 21 -- नौतनवा। एसएसबी ने नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिहा पावर हाउस के निकट से तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा 53 बोरी खाद बरामद किया है। एसएसबी जवानों की कार्रवाई के दौरान मौके से तस्कर फरार हो गए। एसएसबी ने बरामद खाद को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। नेपाल सीमा पर कार्रवाई के बाद तस्करों में हड़कंप मच गया है।एसएसबी जवानों की कार्रवाई के बाद एक बार फिर खाद की कालाबाजारी की रोकथाम में लगी नियमो पर सवाल खड़े होने लगे हैं। 66वी वाहनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि शुक्रवार की रात जवानों के गस्त के दौरान 53 बोरी यूरिया खाद बरामद किया गया है। मामले में मामले की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...