पीलीभीत, दिसम्बर 5 -- पूरनपुर। खुफिया सूचना के आधार पर भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक नेपाल के नागरिक को 699 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। गुरुवार को थाना हजारा पुलिस और एसएसबी को मुखबिर से सूचना मिली कि नेपाल से आने वाले एक तस्कर के पास मादक पदार्थ है। संयुक्त टीम ने बार्डर पर टाटरगंज के पिलर संख्या 783/1 के पास एक नेपाल के युवक को पकड़ लिया। उसके पास से 699 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम ललितराज पांडे पुत्र मदनराज पांडे निवासी गांव बेलाडांडी जनपद कंचनपुर नेपाल बताया है। पुलिस ने आरोपी ललितराज पांडे के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस नेटवर्क का पता कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...