चम्पावत, दिसम्बर 25 -- चम्पावत। एसएसबी पंचम वाहिनी को आंचल ब्रांड के दुग्ध उत्पाद मिलेंगे। इसके लिए डेयरी फेडरेशन और एसएसबी के बीच एमओयू हुआ है। हस्ताक्षर समारोह के दौरान सभी औपचारिकताओं का विधिवत पालन किया गया। दोनों पक्षों ने भविष्य में पारस्परिक विश्वास, समन्वय और सहयोग बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम में कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम, उप कमांडेंट शिव राम, चंद्रशेखर सी पाटिल, करण चौहान के अलावा दुग्ध संघ प्रबंधक गंगाशरण राना, हिमांशु पांडेय, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...