लखीमपुरखीरी, मई 12 -- भारत-नेपाल सीमा पर आपसी समन्वय और सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए रविवार को सशस्त्र सीमा बल और आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल ने संयुक्त गश्त अभियान चलाया। गौरीफंटा सीमा चौकी के जवानों ने नेपाली सुरक्षा बलों के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की निगरानी की। संयुक्त गश्त के दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने सीमा स्तंभों (पिलर्स) का निरीक्षण और सत्यापन किया। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों, तस्करी और घुसपैठ पर प्रभावी रोक लगाना है। अधिकारियों ने बताया कि इस साझा अभियान से दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान और आपसी तालमेल में वृद्धि होगी, जिससे सीमा क्षेत्र में शा...