रुद्रपुर, अप्रैल 29 -- खटीमा, संवाददाता। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिरीक्षक, रानीखेत अमित कुमार ने बुधवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित विभिन्न चौकियों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जवानों को सीमा सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बुधवार को एसएसबी के आईजी अमित कुमार अपने चार दिवसीय भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मेलाघाट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सीमा चौकी सुंदरनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान समवाय की कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं और संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जवानों को सतर्कता और तत्परता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने भविष्य में आधुनिक तकनीकी उपकरणों के उपयोग पर विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- जवानों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.