देवरिया, मई 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। सेवा समिति बनवारी लाल इण्टर कॉलेज में शनिवार को प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा 2026 में हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य के द्वारा मेडल, प्रमाणपत्र, पेन एवं पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य त्रिपाठी ने अंतर्विषयक दृष्टिकोण के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी एवं उनके भविष्य के लिए मंगल कामना की। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी किए गए सम्...