बदायूं, मई 23 -- राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन ने आरोप लगाया, क्षेत्र पंचायत सदस्य वाहिद अल्वी को पिछले चार दिन से थाना कोतवाली पुलिस ने बंद किए हुए है। पुलिस न तो पकड़े जाने का कारण बता रही और न ही छोड़ रही। जिसको लेकर राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शीराज़ आलम के नेतृत्व में शाह अल्वी समाज के लोगों ने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। इस अवसर पर सफ़दर अल्वी मेहंदी अल्वी यासीन अल्वी शाहिद अल्वी नासिर अल्वी अरशद सद्दाम अल्वी माजिद अल्वी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...