बदायूं, मार्च 26 -- बदायूं। डीजीएम सुधीर गुप्ता व डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा हत्याकांड को लेकर परिजन पुलिस एस्कॉर्ट के साथ एसएसपी आवास पहुंचे। यहां डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा उनसे पूरे मामले पर बातचीत करेंगे। दूसरी मुलाकात में जांच और आगे की कार्रवाई पर मंथन होगा। डीजीएम सुधीर गुप्ता व डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की 12 मार्च को हुई हत्या के मामले में परिजन एक बार फिर एसएसपी से मिलने बदायूं पहुंचे। पुलिस एस्कॉर्ट के साथ सभी परिजन सीधे एसएसपी आवास पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की गई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा दोनों मौजूद रहकर परिजनों से बातचीत कर रहे हैं, घटनाक्रम की जानकारी लेंगे। इस मुलाकात को मामले की जांच के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।इससे पहले भी परि...